Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: टनकपुर में अधिकारियों के उदासीन रवैया के चलते बढ़ रहा प्रदूषण, डंप किए गए कूड़े में लगाई जा रही आग, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, लोग परेशान

admin

Fri, Nov 8, 2024

■■ स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर आलम के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन भेज समस्या के समाधान की लगाई गुहार■■

टनकपुर/ नगर पालिका ने शारदा बैराज को जाने वाले मार्ग यानी वन भूमि में कूड़ा घर बनाकर प्रधानमंत्री  के स्वच्छ भारत अभियान की हवा निकाल दी है। जबकि इस मार्ग से गुजर कर शहर के लोग शारदा बैराज तक प्रतिदिन घूमने जाते हैं। लोगों को कूड़े से आ रही गन्ध से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  यह ही नहीं यहां पास में ही मात्र 500 मीटर की दूरी पर दो मस्जिदे भी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पालिका द्वारा शहर का कूड़ा वन विभाग की भूमि यानी शारदा नदी किनारे फेंक कर उसमें आग लगा दिए जाने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। डंप किए गए कूड़े से निकलने वाली जहरीली गैस  वातावरण को काफी तेजी से दूषित कर रही है। साथ  ही शहर के लोगों को सांस लेने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। आपको बता दें यह मामला टनकपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र का है। इस मामले में बत्रा काम्प्लेक्स के प्रोपराइटर सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर आलम ने बताया कि  स्टोन क्रेशर के समीप वन विभाग की भूमि यानी शारदा बैराज को जाने वाले मार्ग में आए दिन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा शहर की सफाई करके कूड़ा यहां फेंक दिया जाता है। इसके बाद कूड़े में आग लगा देने से उसमें से काफी जहरीली गैस निकलती है। यह ज़हरीली गैस शहर के वातावरण में मिलकर वातावरण को दूषित कर रही है  जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका को इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन इसके बावजूद भी नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समस्या से पीड़ित लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर आलम के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी शारदा रेंज हल्द्वानी, जिलाधिकारी चंपावत,  उपजिला अधिकारी तथा वन क्षेत्राधिकारि टनकपुर को ज्ञापन भेज कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें