Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: बुराई पर अच्छाई की हुई जीत टनकपुर की रामलीला में धूं धूं कर जला रावण

admin

Wed, Oct 25, 2023

टनकपुर में भी  बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है, और रावण दहन हुआ है। टनकपुर के गांधी मैदान  पर स्थित सबसे बड़े रावण को दशहरा के दिन जला दिया गया है जिसको देखने हजारों की तादाद में लोग पहुंचे थे, तमाम पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण दहन हुआ जिसका लोगो ने आनंद लिया।

श्री नवयुवक रामलीला  कमेटी की ओर से  गांधी मैदान में कलाकारों ने मंगलवार को राम-रावण युद्ध, रावण वध प्रसंग का मंचन किया। इसके बाद दशहरा मनाया गया। राम-रावण का युद्ध अब अंतिम चरण में था। युद्ध क्षेत्र में रावण और राम अपने-अपने रथों पर एक-दूसरे के सामने थे।

बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने गांधी मैदान मैं आयोजित मेला का आनंद लिया। दोपहर से ही मेला देखने वालों की संख्या बढ़ने लगी थी। चाट-पकौड़ी, खिलौने व घरेलू सामान की अस्थाई दुकानें लगी थीं। शाम होते-होते जबरदस्त भीड़ हो गई। बच्चे, महिला, पुरुष और बुजुर्ग सभी उत्साहित थे। बच्चों ने झूला भी झूला। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र चौधरी विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा अति विशिष्ट एसडीएम आकाश जोशी सीओ अविनाश वर्मा कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे ने संयुक्त रूप से प्रोग्राम की आरती उतार कर किया पालिका अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि दशहरा पर हमें सत्य के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है हमें भगवान राम के आदर्शो पर चलना चाहिए मेला संचालक विशाल अग्रवाल ने बताया कि  प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों को बुधवार 25 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा इस दौरान ग्रुप डांस और लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर कमेटी संरक्षिका प्रतिभा अग्रवाल, सचिव मयंक पतं ,संरक्षक नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, संजय गर्ग,अमित परवेज, विनय कुमार शर्मा ,नितिन गुप्ता, कल्पना आर्य, पूनम कोहली, नेहा पांडे ,सुषमा गुप्ता, गीता गुप्ता, बिंदु बत्रा ,पंकज अग्रवाल, करण शर्मा, ओंकार सिंह, राजू ,अंकुर टंडन, सहित तमाम कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें