Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन के पुत्र सैफर सिद्दीकी का गुलफशा के साथ आज होगा निकाह, कहेंगे कबूल है, कबूल है, कबूल, बारात हुई रवाना

admin

Sat, Feb 1, 2025

टनकपुर/ पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के पुत्र की आज शादी है। बारात की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। बारात में लगभग 150 से अधिक बारातियो की जाने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन के पुत्र सैफर सिद्दीकी उर्फ (मौनी) की शादी में  बड़ी तादाद में लोग शिरकत करेंगे। बारात लगभग टनकपुर से 10.30 बजे रवाना होगी। सैफर की शादी जनपद बिजनौर के राजा के ताजपुर निवासी जनाब अब्दुल सलाम की पुत्री गुलफशा सिद्दीकी से होगी। बारात को लेकर सैफर व उनके परिजन खासे उत्साहित दिखाई दे रहे।

बताया जा रहा है कि सैफर सिद्दीकी का निकाह लगभग 2:00 बजे के आसपास गुलफशा सिद्दीकी के साथ ताज पैलेस राजा का ताजपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में होगा। चंद घंटे बाद सैफर सिद्दीकी और गुलफशा एक दूसरे को कहेंगे कबूल है, कबूल है, कबूल, फिलहाल इस समय बरात जनपद बिजनौर के लिए रवाना होने की तैयारी चल रही है।

आपको बता दें पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक पुत्री और दो पुत्र हैं। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन की धर्मपत्नी फरजाना सिद्दीकी ने बताया कि उनके बड़े पुत्र सनी की शादी उत्तराखंड राज्य के काशीपुर से हुई है। अब छोटे पुत्र सैफर की शादी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य के जनपद बिजनौर के राजा के ताजपुर से हो रही है। जबकि बिटिया हीरा सिद्दीकी अभी पढ़ाई कर रही है।

Tags :

जरूरी खबरें