Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: बनबसा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल को मिली भारी सफलता लाखों रुपए की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

admin

Sun, Sep 15, 2024

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

बनबसा/ भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बॉर्डर पर से लाखों के चरस के साथ एक तस्कर को सशस्त्र सीमा बल  के जवानों ने गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज के समवाय भारत- नेपाल सीमा बनबसा में 1.450 किलो ग्राम चरस बरामद की है । जप्त चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लाखों में आंका गया है

आपको बता दें कुछ समय पूर्व से सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में  मनोहर लाल, कमांडेंट 57वीं वाहिनी के मार्गदर्शन एवम प्रोत्साहन में रविवार को जसोबंता सेनापति, सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में सीमा चौकी बनबसा के अंतराष्ट्रीय चेक पोस्ट पर एसएसबी की टीम द्वारा दैनिक जाँच की कार्यवाही की जा रही थी, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने बताया कि रविवार की देर शाम  नेपाल से भारत जा रहे “नर बहादुर घार्ती मगर ” उम्र-41 पिता “गगन बहादुर घार्ती  मगर” जिला-दैलेख, नेपाल की जांच की गई तो उसके पास से अन्य प्रतिबंधित समान के साथ 1.450 किलोग्राम चरस (उजले प्लास्टिक के पन्नी मे) पाई गयी है । जब्त किए गए समान एवं व्यक्ति को नीति संगत अगली कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस थाना बनबसा को सौपा जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण सफलता तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की मुस्तैदी को दर्शाती है। प्रतिबंधित पदार्थ की इस बरामदगी से SSB ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सीमा पर सुरक्षा के स्तर को और मजबूत किया है। नियमित जांच और चौकसी के कारण यह बड़ी कार्रवाई सफल हो पाई है, जो क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों का एक हिस्सा है। इस तरह की कार्रवाइयों से न केवल तस्करी पर नकेल कसी जा रही है, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने में भी मदद मिल रही है तथा तस्कर के मन मे भय का माहौल है ।  भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान  निरीक्षक सुशिल कुमार, उप निरीक्षक आरती बुनकर, मुख्य आरक्षी  अवनीश कुमार सिंह , आरक्षी त्रिभुवन सिंह, कुमारी आकांक्षा आदि मौजूद रहे |

Tags :

जरूरी खबरें