Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: राष्ट्रीय राजमार्ग मानेश्वर में स्कूटी व बुलेरो की जबरदस्त भिड़ंत मे स्कूटी सवार सहित कई घायल, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

admin

Sun, Nov 24, 2024

लोहाघाट/ चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग मानेश्वर में स्कूटी व बुलेरो में भीषण भिड़ंत हो जाने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 4:00 बजे के लगभग स्कूटी व बुलेरो के बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि चंपावत से लोहाघाट को आ रहा स्कूटी सवार अपने आगे चल रहे कैंटर से पास ले रहा था तभी सामने से आ रही बुलेरो से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी उछलकर सामने चल रहे कैंटर की चपेट में आ गई दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को चंपावत जिला चिकित्सालय पहुंचाया कोतवाल नेगी ने बताया दुर्घटना में बुलेरो सवार तीन लोग मामुली रूप से घायल हो गए हैं तथा कैंटर चालक को भी हल्की चोटे आई है पुलिस दुर्घटना की जानकारी ले रही है कोतवाल नेगी ने बताया स्कूटी सवार का पता नहीं चल पाया है क्योंकि वह बोलने की स्थिति में नहीं था।

Tags :

जरूरी खबरें