Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

: CM धामी के निर्देश पर टनकपुर मे लगाए जाएंगे सोलर हैंड पंप शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय में पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा ने किया शिलान्यास

admin

Fri, Apr 4, 2025

टनकपुर/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा टनकपुर मे नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। यहां गर्मी के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोलर हैंड पंप लगवाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। सोलर पंप लगाने के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। हैंडपंप लगाने के लिए नगर पालिका ने पहल शुरू कर दी है।
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि गर्मी के भीषण मौसम में नगर में पेयजल समस्या को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर में सोलर पंप लगाने की स्वीकृति देकर राशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने बताया कि टनकपुर मे कई स्थानों पर सोलर पंप लगाए जाएंगे। आज शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में उक्त कार्य का पालिका अध्यक्ष द्वारा शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि सोलर हैंड पंप लगने से सभी को 24 घंटे ठंडा शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। जिससे दूर दराज से आए मरीजो और आम जनता को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सीएमएस घनश्याम तिवारी, फार्मासिस्ट जगदीश सिंह कुंवर, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, सभासद हसीब अहमद, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें