Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर शहर की सफाई व्यवस्था से नहीं होगा समझौता, निरीक्षण कर बोले अधिशासी अधिकारी बी. पी. जोशी

admin

Wed, Apr 9, 2025

टनकपुर/ अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के दिशा निर्देशन में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने नालियों के सफाई का अभियान चलाया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने  चोक हुई नालियों से गंदगी को दूर किया।

आपको बता दें पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पालिका नगर क्षेत्र के लोगों के लिए जवाबदेही है। बुधवार को भी पर्यावरण मित्रों ने  चोक हुई नालियों से कूड़ा, कचरा, पत्थर आदि बाहर निकालकर तली झाड़ किया । ईओ ने बताया कि इस दौरान कीटनाशक दवाइयों का भी छिड़काव किया गया। ताकि डेंगू सहित आदि बीमारियों से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने आमजनो की समस्याओं को सुनकर हर संभव निराकरण का भरोसा दिया।

Tags :

जरूरी खबरें