: टनकपुर: साइबर वॉरियरों ने साइबर क्राइम के प्रति पैरामाउंट तथा एमडीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों को किया जागरूक
admin
Thu, Nov 21, 2024
■■ साइबर अपराध के प्रति जागरूकता में ही बचाव, (मोहम्मद कैफ साइबर वारियर)
टनकपुर/ साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ ने बच्चों को साइबर अपराध की जानकारी देकर उनको बचाव के तरीके बताएं, बुधवार को नगर के पैरामाउंट तथा एमडीएम पब्लिक स्कूल में साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ के द्वारा साइबर अपराधों को रोकने व साइबर क्राइम के प्रति आमजन को सजग करने के लिए विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत उन्होंने बच्चों को साइबर अपराध की जानकारी देकर उनको बचाव के तरीके बताएं।
■■ ■अनजान को ना दे जानकारी■■■
साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ ने बताया कि साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं जिसमें हैकर्स धोखेबाज किस्म के अपराधी पीड़ितों की प्रतिष्ठा वित्त व्यवसाय आदि को प्रभावित करने वाले विभिन्न साधनों का उपयोग करते हैं समय के साथ साइबर अपराधी साइबर क्राइम करने के तरीके बदल रहे हैं उन्होंने बताया कि आपकी सहायता करने के लिए आपको यदि कोई बैंक बिजली निगम टेलीफोन एक्सचेंज आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी ना दें
■■साइबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए भेजते हैं फ्रेंड रिक्वेस्ट■■
उन्होंने बताया कि साइबर ठगो के निशाने पर हर वह आदमी है जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग बदलते वक्त के साथ साइबर ठगो ने अपने पैतंरे भी बदले हैं साइबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों के पास किसी एप्लीकेशन के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं वह उनसे दोस्ती करके धीरे धीरे उनके बारे में समस्त जानकारी जुटा लेते हैं उसके बाद शातिर ठग उनको ठगी का शिकार बनाते हैं।

वह उनकी निजी फोटो बैंक खातों से संबंधित जानकारी भी एकत्रित कर लेते हैं । और अपने जाल में फंसा कर उनके खाते में जमा पूंजी को खाली कर देते हैं ऐसे में विद्यार्थियों एवं आमजन को इस बात का ख्याल रखना कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से साझा करने से बचे।
विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए जाने पर एमडीएम तथा पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद तथा देवेंद्र जोशी ने साइबर वॉरियरो का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर साइबर वारियर मोहम्मद कैफ, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
Tags :