Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: टनकपुर: भारत को जानो सेमीफाइनल प्रतियोगिता मे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विशेष स्थान लाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

admin

Fri, Nov 15, 2024

■■ प्रथम स्थान लाने वाली टीम 17 नवंबर को रुद्रपुर में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग,

सत्य प्रकाश गुप्ता (सह सचिव)

टनकपुर/ भारत विकास परिषद के द्वारा  भारत को जानो प्रतियोगिता का सेमीफाइनल बचपन प्ले स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमें नगर क्षेत्र के 12 विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राप्त समाचार के अनुसार शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित सेमीफाइनल प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से  9 सीनियर और 12 जूनियर टीम ने भाग लिया। जूनियर टीम में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल की छात्रा कोमल बोहरा, नीरज कुमार ने प्रथम स्थान, वहीं नंदा कान्वेंट स्कूल के जिया पांडे और नितेश मिश्रा ने द्वितीय स्थान,तथा  विजन पब्लिक स्कूल की प्रियांशी जोशी एवं यतिन भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनिर वर्ग मे विजन पब्लिक स्कूल के प्रतीक खर्कवाल तथा मयंक भट्ट ने प्रथम स्थान,  विवेकानंद विद्या मंदिर के यश अवस्थी एवं राकेश ने द्वितीय स्थान, तथा  दयानंद इंटर कॉलेज के मनीष पांडे एवं सागर को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के संयोजक अंकुर टंडन ने अपने पूर्ण प्रयासों के साथ अपने सहयोगी टीम का सहयोग लेकर कार्यक्रम के संचालन में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए पी जे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के एम डी श्री हरिद्वार लाल मंडोरिया  एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल  विजय सिंह नेगी  रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में जीते हुए  प्रतियोगियों को हार्दिक बधाई दी ।एवं इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। भारत विकास परिषद टनकपुर शाखा के अध्यक्ष  राजीव कुमार आर्य ने अतिथियों को बैच लगाकर उनका स्वागत किया।  तथा उन्हें स्मृति चिन्ह दिए। 

   दोनों ही टीमों से  रीना कोहली  ने प्रतियोगियों से प्रश्न पूछ कर कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

  बचपन प्ले स्कूल के एम डी सागर गुप्ता ने  जूनियर तथा सीनियर दोनों ही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एवं कार्यक्रम के मध्य में उनके द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।

    कार्यक्रम का संचालन सह सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम विजई टीम 17 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे रुद्रपुर में भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

 उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चे ही राष्ट्र की नींव है। उनको अपने देश की सभ्यता संस्कृति ऐतिहासिक बुद्धिजीवी एवं भौगोलिक स्थिति में पूरी जानकारी होनी चाहिए। तभी सुदृढ़ एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। इसीलिए इस प्रतियोगिता में अपने देश की ऐतिहासिक एवं भौगोलिक प्रश्नों को विशेष तौर से शामिल किया गया है। कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, अंकुर टंडन, नवीन कोहली,  वैभव अग्रवाल, भुवन जोशी,  रीना कोहली, छवी गुप्ता,  सीमा अग्रवाल, बीना अग्रवाल आदि  उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें