Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: टनकपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई7.50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

admin

Thu, Mar 20, 2025

टनकपुर/ कोतवाली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में नशे का कारोबार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। चंपावत जनपद की  पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की टीम ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.50 ग्राम स्मैक बरामद कर उसकी आल्टो  कार को जब्त कर ​सीज किया है।

एसपी अजय गणपति ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा, कोतवाल चेतन सिंह रावत तथा एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवान, वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर के कुशल नेतृत्व में बर्मा लाइन स्थित  अभियुक्त से 7.50 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। एक दर्जन से अधिक गाडियो से  पहुंचे पुलिस के 100 से अधिक अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा की कार्रवाई की लोग चर्चा कर रहे हैं।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी  ने अपना नाम शहजादे खान पुत्र स्वर्गीय जाहिद खान निवासी बर्मा लाइन बताया। इसके अलावा पुलिस ने स्मैक पीने वाले एक युवक को मौके पर पकड़ा है। जिसके पास लगभग एक बिट बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है। एसपी चंपावत ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी दिनों से स्मैक की तस्करी कर रहे थे, जहां पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें