Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: बुराई पर होगी सच्चाई की जीत, श्री राम ने  किया रावण दहन, 20वां दशहरा महोत्सव की रही धूम

admin

Sat, Oct 12, 2024

■■ शाम को गांधी ग्राउंड में हुआ रावण के पुतले का दहन 

 टनकपुर: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी शनिवार को जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। नव युवक रामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से 20वां दशहरा महोत्सव मनाया गया। नौ दिन तक चली रामलीला का समापन शनिवार को रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों के दहन के साथ हुआ।

शहर से लेकर देहात क्षेत्र में रावण दहन को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। श्रीराम के बाण से अहंकारी रावण का वध होते ही वातावरण में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। श्रीराम का उद्घोष होने पर वातावरण राममय हो गया। वहीं रावण वध के साक्षी  मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रमुख व्यवसायी राजेंद्र चौधरी और दीपक शारदा उपस्थित रहे,

इसके साथ ही प्रमुख स्थानीय हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस आयोजन को और भी शानदार बना दिया। लोगों ने पूरनपुर वालों की आतिशबाजी का लुत्फ उठाते हुए मेले के विभिन्न आकर्षणों का आनंद लिया। हवाई झूले, स्वादिष्ट व्यंजन और ऊंट की सवारी मेले में आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा, राम-रावण युद्ध का सुंदर मंचन भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

कमेटी के संस्थापक विशाल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का समापन रविवार को लकी ड्रॉ और पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव मयंक पंत, संस्थापक नीरज सिंह, संस्थापक विशाल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय गर्ग, प्रतिभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कल्पना आर्य, सुषमा गुप्ता, पूनम कोहली, नेहा पांडे, गीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें