Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: पूर्णागिरि तहसील के अंतर्गत जिएं पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी की समस्त शाखाओं में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

admin

Tue, Sep 5, 2023

टनकपुर।  नगर क्षेत्र में संचालित जियें पहाड़  सिटीजन लाइब्रेरी की समस्त शाखाओ   मे शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। 

प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर नगर क्षेत्र के  विभिन्न स्थानो पर  कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में नगरपालिका कार्यालय परिसर स्थित लाइब्रेरी में ईओ नगर पालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी और अनिल चौधरी पिंकी, अमित जोशी की मौजदूगी में केक काटा गया तथा टनकपुर के पूर्व एसडीएम व वर्तमान में उत्तराखंड अधीनस्थ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी ने कहा कि यह पुस्तकालय उनकी ही सोच और प्रयासों से स्थापित हो पाए हैं। जिनका स्थानीय छात्र छात्राओं को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पुर्णागिरी  तहसील के अंतर्गत संचालित 17  पुस्तकालयों में शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रमों में काजल भंडारी, काजल तिवारी, रोहित जोशी, मोहित जोशी, हिमांशु तिवारी, चंद्रमोहन, मोहित देउपा, नीरज जोशी, संजू चौड़ाकोटी, अभिषेक कुंवर, किरन बोहरा, दीपक प्रसाद, नितिन बोहरा, विशाल राय, विकास राय, रमेश चंद, गौरव चंद, रोहन चंद, कविता, अंकिता, अनुज जोशी, नीरज, उमेश जोशी, चंद्र बल्लभ, नीरज जोशी, मनीष जोशी आदि छात्र छात्राएं शामिल रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें