Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा: प्रोजेक्ट बियोंड एजूकेशन की मीटिंग मे लिया गया निर्णय, पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों का संस्था के द्वारा किया जाएगा सहयोग

admin

Sun, Dec 8, 2024

■■ ठंड के मौसम में संस्था की ओर से स्कूली बच्चों को वितरण किए जाएंगे गरम स्वेटर (संयोजक कैलाश उदय चंद)

बनबसा/ नवी मुम्बई पंजीकृत संस्था यूकेसी एजुकेशन फाऊंडेशन की बनबसा में मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें संस्था के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। 

प्राप्त समाचार के अनुसार संस्था मे शामिल टीम के सदस्यों ने बनबसा के एक हॉल में मीटिंग के दौरान तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। 

संस्था के संयोजक कैलाश उदय चन्द ने सर्वप्रथम मीटिंग में आए सभी सदस्यों का आभार जताया और संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि संस्था ने डेविड पेंटर स्कूल गुदमी में 7 दिसंबर को स्कूल के दसवीं के बच्चों और उनके पालकों के लिए बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु सेमिनार रखा, स्कूल के दो क्लास रूम के लिए बडे साइज के व्हाइट बोर्ड दिलवाए, स्कूल में कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास के लिए एक साल की इंटरनेट सेवाओं के लिए रुपए 5000 की सहयोग राशि दी। 

ठंड के मौसम को देखते हुए गुदमी प्राइमरी स्कूल मे जरूरतमंद 50 बच्चों को संस्था अगले हफ्ते गर्म स्वेटर वितरण करेगी  उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शारदा इंटर कॉलेज के करीब 57 चयनित बच्चों को भी ऊनी स्वेटर संस्था देने जा रही है। 

संस्था की मीटिंग में टीम और कैसे बेहतर काम कर सकती है, सभी मेंबर के सुझाव लिए गए। संस्था का मुख्य लक्ष्य अब पहाड़ों में पिछड़े क्षेत्रों के शिक्षण संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना है। इसके लिए मेंबर पहाड़ों में इस तरह के स्कूल ढूंढकर वहां सर्वे करेंगी। 

संस्था के संयोजक कैलाश उदय चन्द ने इस तरह के कामों में निस्वार्थ रूप से इच्छुक लोगों  के जुड़ने हेतु, प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि संस्था और जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा एवम सशक्तिकरण पर काम कर सके।

मीटिंग के दौरान वरिष्ठ सदस्य कैप्टन मोहन चन्द, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जनक चन्द,  समाज सेवी प्रेम रावत,  डॉ किशन सिंह, रजत चन्द, दिल्ली से कैलाश बिष्ट, चकरपुर से नवीन रजवार, मुंबई से माइक्रोसॉफ्ट में वरिष्ठ पद पर सेवा दे रहे इंजीनियर देवराज सिंह, व्यवसाई नितेश कापड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें