Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

सुचना

: लोहाघाट में हुआ मौसम का पहला हिमपात किसानों को मिली बड़ी राहत।

admin

Mon, Dec 9, 2024

■■ कड़ाके की ठंड के कारण लोग दुबके अपने घरों में

■■ मायावती आश्रम का पारा शून्य डिग्री पर पहुंचा

लोहाघाट। आखिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई रविवार रात से ही लोहाघाट क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। तो वहीं सोमवार सुबह से क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात शुरू हुआ लोहाघाट क्षेत्र के एबटुमाउंट ,मायावती, फोर्ती झूमाधुरी क्षेत्र में बर्फबारी हुई तो वहीं नगर क्षेत्र के आसपास के इलाके में भी हल्की बर्फबारी हुई है वहीं क्षेत्र के किसानो व पर्यावरणविदो ने इसे शुभ संकेत बताया लोगों ने कहा लंबे समय बाद बर्फबारी हुई है जो पर्यावरण व खेती के लिए अच्छा संकेत है लोगों ने कहा बर्फबारी से जहां बीमारियों का प्रकोप कम होगा तो वही लोगों को कोरी ठंड से राहत मिलेगी।

तथा खेती को बड़ा फायदा होगा वही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है दोपहर तक और बड़ा हिमपात होने की पूरी संभावना बनी हुई है हिमपात का आनंद लेने लोग एबटमाउंट व मायावती की ओर रुख कर रहे हैं वही हिमपात होने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है लोग अलाव सेकते हुए नजर आए तथा घरों में दुबके रहे। मायावती आश्रम का तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया।

Tags :

जरूरी खबरें