Fri 28 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क: टनकपुर में ईद उल फितर व नवरात्र को लेकर सीओ ने की गणमान्य लोगों के साथ बैठक कहा शांतिपूर्वक मनाये त्योहार

admin

Wed, Mar 26, 2025

टनकपुर/सीओ शिवराज सिंह राणा ने ईद उल फितर तथा नवरात्र को देखते हुए सभी त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाने की क्षेत्रवासियों से अपील की है। प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को कोतवाली टनकपुर में पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक में ये बात कही। सीओ ने बताया कि एसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को त्योहारों में व्यवस्था बनाने के लिए पीस कमेटी की गोष्ठी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोतवाल चेतन रावत ने ईद-उल-फितर और नवरात्र में सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने को कहा। कहा कि त्योहार में हुड़दंग करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, मनिहारगोठ मस्जिद कमेटी के पूर्व सदर सफीक उर रहमान, सभासद वकील अंसारी, सविता बिष्ट, हसीब अहमद, लियाकत हुसैन, कादिर अली, दिलदार अली, दिनेश सक्सेना, गौरव गुप्ता, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें