Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: केंद्रीय मंत्री सांसद अजय टम्टा को मनिहार गोठ के ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर समस्या से निदान की लगाई गुहार

admin

Wed, Jan 8, 2025

■■ केंद्रीय मंत्री ने समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को समाधान हेतु दिया आश्वासन

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ के ग्रामीणों ने बुधवार को टनकपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा से मुलाकात करते हुए उन्हें ज्ञापन देते हुए समस्या से निदान दिलाए जाने की मांग की है।  सांसद टम्टा को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि वो बीते करीब 30 वर्षों से मनिहारगोठ में निवासरत हैं। क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण  रेलवे मार्ग से होकर अपने-अपने घरों तक पहुंचते हैं।   ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण 50 से अधिक वर्षों से उक्त मार्ग को आवागमन के लिए इस्तेमाल कर रहे है। पूर्व कार्यक्रम के तहत जब आप टनकपुर पहुंचे थे तो आपके द्वारा रेलवे अधिकारियों को मार्ग बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। बावजूद इसके रेलवे द्वारा मार्ग निर्माण के बजाय मार्ग को पूरी तरह से खोद दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मार्ग और रेलवे के कार्यों के सम्बन्ध जब सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी गई परन्तु 40 दिन बीत जाने के बाद भी रेलवे के मंडलीय प्रबंधक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने जल्द ही मार्ग की समस्या का समाधान करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री टम्टा ने जल्द ही रेलवे अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पत्रकार मयंक पंत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, रिजवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें