Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: रा.प्रा. विद्यालय चौड़ाकोट की संजना, दीपांशु, तथा गौरव का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

admin

Mon, Jun 3, 2024

टनकपुर/ राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के तीन बच्चों ने राजीव नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुई प्रवेश परीक्षा को पास किया है। तीन बच्चों का चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पी सिंह बोरा ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांच के तीन बच्चे कुमारी संजना जोशी, पुत्री भुवन जोशी, दीपांशु जोशी पुत्र दयानंद जोशी तथा गौरव कुमार पुत्र मनोज कुमार ने राजीव नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए स्थान पक्का किया और अपने अध्यापको, अभिभावकों व सभी मार्गदर्शकों का नाम रोशन किया है।


राजीव नवोदय विद्यालय में बच्चों के चयन होने पर विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम प्रधान कमल किशोर उपाध्याय, सहायक अध्यापक जहीर अब्बास, सहायक अध्यापिका नीलम चंद, समाजसेवी शंकर जोशी आदि ने चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कामना की हैl

Tags :

जरूरी खबरें