Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: कारी दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच डीएम ने आदेश किया जारी,दुर्घटना में दो लोगों की हुई थी मौत

admin

Fri, Oct 4, 2024

(गणेश दत्त पांडे ) जनपद चंपावत के उप तहसील मंच के कारी मंच, थाना तामली अंतर्गत 01 अक्टूबर 2024 को सायं 7:45 बजे टिप्पर वाहन संख्या यू के- 05- सी.ए - 0521 के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने तथा उक्त दुर्घटना में वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु एवं चार व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सम्बंध में जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे द्वारा उप जिलाधिकारी चंपावत सौरभ असवाल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उक्त दुर्घटना के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट चंपावत सौरभ असवाल ने अवगत कराया कि इस संबंध में कोई व्यक्ति, विभाग अपने साक्ष्य,बयान, अभिलेख देना चाहते हो तो वह दिनांक 14 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी न्यायालय/ कार्यालय में उपस्थित होकर प्रातः 10:00 से सायं 5:00 तक देख सकते है।

Tags :

जरूरी खबरें