Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: टनकपुर में बदहाल विद्युत व्यवस्था से परेशान व्यापारियों ने सीएम प्रतिनिधि से मुलाकात कर विद्युत व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार करने की मांग करते हुए सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया

admin

Wed, Jun 7, 2023

टनकपुर/ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था एवं अघोषित  कटौती को लेकर व्यापारियों का आक्रोश अब सामने आने लगा है। नगर के समस्त व्यापारी लायंस क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के आह्वान पर बुधवार को  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे । इस दौरान सभी व्यापारियों ने ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था में  जल्द  सुधार लाए जाने की मांग की है

प्राप्त समाचार के अनुसार टनकपुर में  बीती 5 जून को शाम 5:00 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। विद्युत आपूर्ति लगभग 32 घंटे में बहाल हो पाई थी इधर बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान व्यापारियों ने सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार से मुलाकात कर सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया ज्ञापन में समस्त व्यापारियों ने बदहाल विद्युत व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार करने की मांग की है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन,  महामंत्री संजय पांडे,   वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल,  आलोक अग्रवाल,  विनय अग्रवाल , नरेश गर्ग , सागर अग्रवाल , मयंक गर्ग , गिरीश वर्मा , गिरिजा सुमन,  राजेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें