Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

जारी किए नोटिस

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

सुचना

: टनकपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद के दो तथा मोटर अधिनियम के 86 कुल 88 वादो का हुआ निस्तारण

admin

Sat, Sep 14, 2024

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन टनकपुर मे  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिविल जज जूनियर डिवीजन  प्रियांशी नगरकोटी ने की। 

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सिविल जज प्रियांशी नगर कोटी के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र निस्तारण होता है। जिसमें समय और धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत में निस्तारित मामलों की अपील नहीं की जा सकती है। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में  प्री लिटिगेशन के 14 मामले कुल धनरासी 10 लाख अड़तीस हजार नो सौ सैंतीस  1038937.00का निस्तारण किया गया।

इसके अलावा पारिवारिक वाद के दो मामले तथा मोटर अधिनियम के 86मामलो का समन के आधार पर कुल धनराशि दो लाख  अट्ठावन  हजार नौ सौ पचास 258950 का  निस्तारण किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता  उमेश चंद डूंगरिया  विजय शुक्ला,  बृजेश सक्सेना, त्रिभुवन सजवान आदि अधिवक्ता तथा न्यायालय कर्मचारी  विजय वर्मा, बीना सरोला, गिरीश जोशी , रुदल प्रसाद एवं पीएलबी अजय गुरुरानी, सोनी, बबीता, राजेंद्र प्रसाद, हरीश गौड, राधिका पीएलबी गणों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें