Mon 20 Jul 2026

ब्रेकिंग

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

सुचना

: सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की संयुक्त चेकिंग मे 6.61 ग्राम स्मैक के साथ टनकपुर के दो युवक गिरफ्तार

admin

Sat, Oct 12, 2024

टनकपुर/ एसएसबी  57वीं वाहिनी व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को गश्त के दौरान क्षेत्र में दो लोगों को 6.61 ग्राम स्मैक  के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि सशस्त्र सीमा बल के अनुराग  सिंह  कार्यवाहक कमान्डेंट, बूम समवाय, 57वी वाहिनी के निर्देशन में एसएसबी सीमा चौकी टनकपुर के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर एसएसबी व कोतवाली टनकपुर पुलिस की सयुक्त चेकिंग के दौरान कुलदीप कश्यप पुत्र नन्हे लाल, तथा राजन सक्सेना पुत्र उमेश सक्सेना  टनकपुर जिला चम्पावत से 6.61 ग्राम नजायज स्मैक बरामद की गई।

 एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि कई दिनों से आसपास के क्षेत्रों में स्मैक बेचने की सूचना मिल रही थी। रविवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानों और कोतवाली पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान दो लोगों को स्मैक के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस दौरान एसएसबी के अधिकारी व पुलिसकर्मी  मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें