Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत तीन बालिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया सम्मानित

admin

Thu, Aug 17, 2023

टनकपुर / प्राइमरी पाठशाला वार्ड नंबर 3 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बच्चों को सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी वर्कर गोविंदी देवी मेहता ने बताया कि  आंगनबाड़ी केंद्र से शिक्षित होकर इन बालिकाओं ने  निरंतर अपनी अगली कक्षाओं में अच्छे नंबरों से सफलता प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।

 गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र 3 में आंगनबाड़ी कार्यकत्री गोविंद मेहता के द्वारा इन बालिकाओं को वस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इन बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक नीरज पंत, सहायक अध्यापक सुभाष सामंत नवेंद्र दरियाल, प्रकाश यादव, कमला देवी, निशा जहीर,  आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रियंका राणा , सहायिका भगवती  देवी, मिथिलेश, सरला, स्वाति, ममता, गुड़िया सहित भोजन माताएं उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें