Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: कार्रवाई: अमृत भारत योजना के अंतर्गत टनकपुर में नाला खुदाई के दौरान रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

admin

Thu, Sep 26, 2024

टनकपुर/ अमृत भारत विकास योजना के अंतर्गत टनकपुर रेलवे स्टेशन में कार्य निर्माणधीन है।  यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए इसे सुसज्जित तरीके से बनाया जा रहा है। आज गुरुवार को रेलवे स्टेशन में गति शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से जल निकासी के लिए नाला निर्माण  के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा था।

लेकिन  मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए कार्य को रोक दिया गया। सेक्शन इंजीनियर राम आनंद ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे पुलिस बल का सहयोग लिया गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे

तत्पश्चात रेलवे पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। सेक्शन इंजीनियर राम आनंद ने बताया कि आगे भी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर  स्टेशन अधीक्षक के डी कापड़ी, एएसआई के पी सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल मोहित सहित भारी तादाद में रेलवे पुलिस बल मौजूद रहा।

Tags :

जरूरी खबरें