Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

: स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत हिमवीरों ने धरती को हरा भरा करने का लिया संकल्प

admin

Tue, Sep 17, 2024

रिपोर्ट/ वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे

लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी के हिमवीर भावी पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए धरती के आवरण को पेड़ों से हरा भरा करने के क्रम को जारी रखते हुए इस कार्य में बच्चों को भी शामिल कर रहे हैं। वाहिनी के कमांडेंट डीपीएस रावत द्वारा जन सहभागिता से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्थानो में पौधरोपण के कार्य किए जा रहे हैं। कमांडेंट रावत का कहना है कि जिस तेजी के साथ पर्यावरण की परिस्थितियां बदलती जा रही हैं। उसे देखते हुए यदि समय रहते हमारी चेतना जागृत नहीं हुई तो हम भावी पीढ़ी के लिए एक ऐसा अभिशाप छोड़ जाएंगे, जिसमें उन्हें अनेक बीमारियों के बीच घुट-घुट कर जीवन बिताना होगा। इसका एकमात्र विकल्प पेड़ हैं,जो हमें अपना पूरा जीवन देने के साथ हमसे मांगते कुछ नहीं हैं। लेकिन मानवीय क्रूरता,अज्ञानता एवं थोड़े से लाभ के लिए पेड़ो पर कुल्हाड़ी चलाकर उनका विनाश करते आ रहे हैं, जिनकी उत्पत्ति प्रकृति ने जीवों के लिए ही की है। उन्होंने कहा इस कार्य में बच्चों की भूमिका इसलिए भी आवश्यक है कि वे पेड़ों के महत्व को समझकर उनका संरक्षण करें। इस अभियान में उप सेनानी राजकुमार बोहरा,शशि प्रताप के अलावा गौरव कुमार आदि अधिकारी भी शामिल थे। 


Tags :

जरूरी खबरें