Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

सुचना

: नौलापानी में आपदा का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार से ग्रामीणों ने की अवैध खनन रोके जाने की मांग       

admin

Fri, Sep 27, 2024

संवाददाता/ शंकर जोशी

   

चंपावत/ विगत कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही अत्यधिक वर्षा से पहाड़ों पर आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं आपदा की मार झेल रहे स्थानीय लोग बेहद परेशान है। शुक्रवार को आपदा की मार झेल रहे नौलापानी गांव का  तहसीलदार मजिस्ट्रेट जगदीश गिरि एवं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आर के यादव ने स्थलीय निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने लधिया नदी से कटाव रोकने  एवं चैनेलाइजेशन कर नदी का रुख मोड़ने की त्वरित कार्यवाही की मांग की। साथ ही लधिया नदी से खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नीचे अवैध रूप से खनन होने से सैकड़ों नाली क़ृषि योग्य जमीन भू-स्खलन की चपेट में आ चुकी है। मीडिया से मुखातिब होते हुए तहसीलदार जगदीश गिरी ने कहा  कि शीघ्र कार्य योजना बनाई जायेगी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश राम,समाज सेवी शंकर जोशी आचार्य, भाजपा धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जीवन बोहरा, शंकर दत्त, नंदा बल्लभ, सतपाल, सुंदर सिंह, नवीन सिंह, महेश जोशी, भुवन चंद्र आदि लोग मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें