Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

सुचना

: मनिहार गोठ में बने रेलवे अंडरपास की दीवारों से निकल रहे गंदे पानी के रिसाव से ग्रामीणो ने जताई दुर्घटना की आशंका

admin

Wed, Jun 12, 2024

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में बनाए गए रेलवे  अंडरपास में दीवार से सीवर का गंदा पानी निकल रहा है। जिसकी वजह से पैदल आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही  है। अंडरपास की दीवारों में दरारे भी दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इधर ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीआरएम बरेली रेखा यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द समस्या के निवारण के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें मनिहार गोठ ग्राम पंचायत में रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाया गया है।  बीते एक सप्ताह से अधिक समय से सीवर लाइन लीकेज होने से पानी का रिसाव होकर अंडरपास  पर गिर रहा है। गंदे पानी की वजह से अंडरपास की सड़क टूटने से भी गड्ढे हो चुके हैं। टूटी सड़क पर जमा गंदगी  तथा पानी एकत्रित होने से पैदल नहीं निकल सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर ग्रामीणों का रोजाना आना-जाना है।  ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए कहा कि लगातार ऐसे ही पानी निकलता रहा तो अंडरपास की दीवारें कमजोर हो जाएगी जो बड़े हादसे का कारण हो सकती हैं। क्षेत्र के पत्रकार आबिद सिद्दकी ने डीआरएम को जब इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा है कि   संबंधित ठेकेदार को अंडर पास में पानी रिसाव न हो इसके लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने समस्या के निवारण करने के लिए डीआरएम रेखा यादव का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें