Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

जारी किए नोटिस

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

सुचना

: बनबसा के आनंदपुर में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणो मे दहशत, सोलर फेंसिंग न लगाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

admin

Sat, Aug 10, 2024

बनबसा/ ग्राम पंचायत आनंदपुर में गुलदार की आवक से ग्रामीण दहशत में है। बताया जा रहा है कि कल    रात्रि लगभग 10:30 बजे दो गुलदार अपने बच्चों के साथ ग्राम सभा की जंगल के किनारे में दिखाई दिए जिससे ग्रामीणों में काफी भय का माहौल व्याप्त है ग्रामीणो द्वारा शोरगुल करने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया ग्राम प्रधान भावना नेगी ने बताया कि गुलदार अपने बच्चों के साथ ग्राम पंचायत आनंदपुर मे ग्रामीण फूल सिंह के घर के पीछे जंगल की तरफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा वन विभाग की टीम को सूचित करने पर वन विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे उनके द्वारा शोरगुल करने पर गुलदार अपने बच्चों के साथ जंगल की तरफ को भाग गए, मेरे द्वारा पूर्व में भी वन विभाग से पत्राचार कर गुलदार के आतंक से बचाव हेतु सोलर फेंसिंग एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा चुकी है किंतु कई बार पत्राचार करने के बावजूद वन विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार जंगली जानवर ग्रामीणों के पालतू जानवरों को अपना निवाला बन चुके हैं साथ ही ग्रामीणों पर जानलेवा हमारा कर चुके हैं आए दिन गुलदार के गांव के जंगल की  सीमा पर दिखाई देने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है इधर वन विभाग द्वारा अब तक सुध ना लिए जाने से  ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा  है। ग्रामीणो ने कहा कि वन विभाग द्वारा जल्द से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें