: भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल फर्स्ट
admin
Sun, Aug 20, 2023
टनकपुर/ भारत विकास परिषद् टनकपुर के द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को मिलन वाटिका के सभागार में धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित 14 विद्यालयो ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतमाता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम् के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य , कौशल तिवारी सचिव, अजय देउपा कोषाध्यक्ष, अंकुर टण्डन कार्यक्रम संयोजक ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथियों में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार मौजूद रहे।

शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित 14 विद्यालयों ने हिन्दी व संस्कृत गायन की लाजवाब प्रस्तुति दी।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चो में देश भक्ति के गीतों के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना का विकास करना है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विज़न पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर एम डी एम स्कूल तथा
तृतीय स्थान पर नंदा कान्वेंट स्कूल रहे।
विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मण्डल में गिरधर दत्त पांडेय , रेनू उपाध्याय, एवं एन्डरू फ्रांसिस रहे।
शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य ने समस्त अतिथियों, आगंतुकों, प्रतिभागियों, विद्यालय प्रबंधन, अध्यापक बंधु, नगर के सभी मीडिया प्रभारी व परिषद् परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
शाखा स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र अब 03 सितंबर को रुद्रपुर में आयोजित होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुचने का प्रयत्न करेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन मे रवि कुमार, भुवन चंद जोशी, संजय कुमार गर्ग, राजीव अग्रवाल ,कैलाश डॉक्टर मनुष्र्वा आर्य,वैभव अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, ऋषिकेश उपाध्याय, विनय अग्रवाल ,अतुल शारदा ,एवं महिला महिला सदस्यों श्रीमती विम्मीआर्या , पूजा तिवारी ,सरिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ,कोमल टंडन ,छवी गुप्ता, शिखा शारदा ,कल्पना अग्रवाल आदि के द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।
Tags :