Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान, 64.70 प्रतिशत पड़े मत 6312 वोटरों से 4084 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

admin

Thu, Jan 23, 2025

लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान 64.70 प्रतिशत पड़े मत 6312 वोटरों से 4084 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

लोहाघाट:23 जनवरी गुरुवार को लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे के दिशा निर्देश तथा रिटर्निंग ऑफिसर लोहाघाट नितेश डांगर के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया रिटर्निंग ऑफिसर नितेश डांगर ने जानकारी देते हुए बताया मतदान सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक किया गया जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ उन्होंने बताया लोहाघाट में मत का प्रतिशत 64.70 रहा उन्होंने बताया लोहाघाट में कुल मतदाताओं की संख्या 6312 थी जिनमें से 4084 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया उन्होंने बताया सार्की टोला वार्ड में 799 मतदाताओं, बजरंगबली वार्ड में 675, लोहावती वार्ड में 483, ऋसेश्वर वार्ड में 359 , ठाड़ाढुंगा वार्ड में 508 ,मीना बाजार में 552 तथा कचहरी वार्ड में 708 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया सबसे ज्यादा मत प्रतिशत 69.17% रिसेसर वार्ड में रहा उन्होंने बताया मतदान में 1949 महिला तथा 2135 पुरुष मतदाताओं के द्वारा अपने मतों का प्रयोग किया गयावहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दिनभर मुस्तैद रही तथा तहसीलदार जगदीश नेगी तथा खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी के द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए मतदान को सकुशल संपन्न कराया गया वहीं मतदान का प्रतिशत बढ़ने से प्रत्याशियों के चेहरे पर चमक नजर आ रही है प्रत्याशी व उनके समर्थक अब जीत हार का आकलन करने में जुट गए हैं वही मतदान के शांतिपूर्ण संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली ।

Tags :

जरूरी खबरें