Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: बनबसा में सरकारी सस्ता गल्ला राशन की दुकान खुलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर, 400 ग्रामीण होंगे लाभान्वित

admin

Sun, Sep 8, 2024

बनबसा : विगत कई वर्षों से चली आ रही बनबसा के चूना भट्टा के ग्रामीणो की  जायज मांग आज पूरी हो गई है। जिसे लेकर ग्रामीण खासे उत्साहित हैं। ग्रामीणो की मांग पर बनबसा ग्राम सभा को एक ओर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित होने पर  ग्रामीणो ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बनबसा के ग्रामीण लंबे समय से ग्राम सभा मे एक अतिरिक्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की मांग करते आ रहे है । ग्रामीणो का कहना था कि उन्हे राशन लेने के लिए लगभग तीन किमी चंदनी दूरस्थ क्षेत्र में जाना पडता था । रविवार को ग्राम प्रधान सुमन चंद के प्रतिनिधि राकेश चंद ने ग्राम सभा के चूनाभट्टा मे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का विधिवत शुभारंभ किया जिसके बाद राशन विक्रेता गजेंद्र चंद द्वारा ग्रामीणो को राशन बांटा गया । चूनाभट्टा मे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खुलने से लगभग चार सौ ग्रामीण इसका लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर महेश चंद, अब्दुल कादिर, नवल कर्नाटक, प्रकाश सिंह, राजवीर श्रीवास्तव, करुणाकरण भट्ट समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें