Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; 15 महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान

शिवभक्त होंगे शामिल

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

सुचना

: योग दिवस: टनकपुर नवयोग केंद्र में तमाम लोगों ने योगाभ्यास से दिया निरोग रहने का संदेश

admin

Fri, Jun 21, 2024

टनकपुर/ नवयोग केन्द्र टनकपुर में  विगत एक माह से संचालित निशुल्क योग प्रशिक्षण अभ्यास का आज योग दिवस के दिन समापन हुआ । सभी नित्य योग में भाग लेने वालों ने चर्चा में भाग लिया और एक माह के अपने अनुभव साझा किए  और प्रण लिया कि आज के बाद कुछ समय योग प्राणायाम को अवश्य देंगे |   

     खटीमा रोड  बिचई ग्राम पंचायत  स्थित नवयोग केंद्र में योगाचार्य डा नवजीत जोशी ने योग के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा योग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अर्थात इम्युनिटी को संतुलित करता है। जिस कारण हम स्वस्थ रहते हैं । यदि कोई व्यक्ति रोगी होकर  योग करता है। तो उसे सर्वप्रथम  योगाचार्य से राय लेनी चाहिए कि उसे कौन से योग करने है कौन  से नहीँ ऐसे ही प्राणायाम के बारे में भी जानकारी लेकर ही करना चाहिए योग को व्यायाम समझ कर नहीँ योग को योग मानकर अभ्यास करना चाहिए तब योग का लाभ होगा । उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक क्रिया है अतः योग की विधि का पालन करते हुए ही योग करना चाहिए तब ही उसका लाभ है। इस मौके पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ देवी दत्त जोशी, बीना अग्रवाल सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें