: मनिहार गोठ निवासी मृतक नाबालिग बालिका के पिता ने रो रो कर कहा, आखिर उनकी बेटी ने क्यों उठाया घातक कदम, इस मामले में उन्होंने पुलिस प्रशासन से की निष्पक्ष जांच की मांग
टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ निवासी एक नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते शारदा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नाबालिक बालिका के इस घातक कदम उठाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांववासी भी इस घटना को लेकर खासे परेशान से हैं। नाबालिग बालिका का शव मिलने के बाद शुक्रवार 13 अक्टूबर को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्रा मनिहार गोठ निवासी नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणो के चलते शारदा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जबकि परिजनों ने एक सप्ताह पूर्व बालिका के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। स्थानीय पुलिस के द्वारा लापता नाबालिग बालिका के संदर्भ में कई स्थानो पर खोजबीन की गई। इधर बीती 13 अक्टूबर को लापता नाबालिग बालिका का शव बनबसा बैराज से बरामद हुआ। इसके बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बालिका के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मनिहार गोठ पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि नाबालिग बालिका राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में पढ़ाई करती थी। बालिका ने यह कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। एसआई जितेंद्र बिष्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक-दो दिन के अंदर आने की संभावना जताई है। मृतक नाबालिग बालिका के परिजनों ने कहा की उनकी बेटी ने यह घातक कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन से जांच करने की मांग की है।
Tags :