Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: टनकपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

रिपोर्ट /आबिद सिददीकी

टनकपुर/ 78वीं लोकसभा चुनाव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकाली गई जो डिग्री कॉलेज रोड, सीमेंट रोड, वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 2 सहित नगर पालिका क्षेत्र में होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची।

इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहीं थी। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे मतदान से, अब जागो प्यारे, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसी स्लोगन लिखा था।

विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। देश के हर नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई हो वे सभी 19 अप्रैल को अपना मतदान जरूर करें। मतदाता जागरूकता को लेकर रैली में मनु तिवारी, सुमन चंद, अर्चना, संजीत, रेनू, संजू चंद  सहित सैकड़ों छात्राएं शामिल रही ।

Tags :

जरूरी खबरें