Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

: 103 साल की उम्र में दूल्हा बने हबीब निकाह के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

admin

Wed, Jan 31, 2024

भोपाल की राजधानी में गजब मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में इन दिनों एक अनोखे निकाह (marriage) की खूब चर्चा है. दरअसल, यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल (Video Viral) हो रहा है. यह निकाह अनोखा इसलिए है क्योंकि इसमें दूल्हे की उम्र 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल. हबीब नज़र की यह तीसरी शादी है. आइए जानते हैं कि इसके चर्चे क्यों हो रहे हैं?


मध्य प्रदेश के सबसे उम्रदराज दूल्हे हबीब नजर की उम्र अब 104 हो चुकी है. वे स्वतंत्रता संग्रामी रहे हैं. हबीब नजर भोपाल के इतवारा इलाके में रहते हैं. इलाके में लोग उन्हें मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं. स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर की शादी का वीडियो गणतंत्र दिवस के मौके पर वायरल हुआ, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए हैं.

राजधानी भोपाल में जब 103 के हबीब नजर दूल्हा बने तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया. हर तरफ उनकी शादी के चर्चे थे, जिसका वीडियो जमकर पसंद किया जा रहा है. वायरल वीडियो में हबीब नज़र एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौट रहे हैं. वायरल वीडियो में हबीब को लोग बधाईयां दे रहे हैं और हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

Tags :

जरूरी खबरें