Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

: एम एम वाई पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल घोषित•• परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

admin

Thu, Mar 23, 2023

कांठ। एम एम वाई पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल घोषित होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। बुधवार को पट्टी मोडा कांठ स्थित एम एम वाई पब्लिक स्कूल में  आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम मैं हाजी भोला अंसारी, नईम अल्वी, वाजिद इदरीसी, आलम अंसारी, इकबाल चौधरी, इशरत अली ,मोहम्मद दानिश चौधरी, सलीम अंसारी सहित तमाम अभिभावक शामिल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक शबाना अकरम के द्वारा की गई व संचालन प्रधानाध्यापिका सुनीता बिश्नोई ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों का निरंतर परिश्रम उन्हें सफलता के नए आयाम देता है। जो विद्यार्थी रोजाना अध्ययन करते हैं, उन्हें इसका प्रतिफल अच्छे परिणाम के रूप में मिलता है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी दिया जाना आवश्यक है। इससे संबंधित विद्यार्थी का आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर एलकेजी कक्षा में  श्रेष्ठ अंक हासिल करने में अल्तमस यूकेजी में तूबा परवीन रहमत परवीन अंजुम परवीन फिजा सिद्दीकी  आहिल  दानिया  सिद्धनाथ शोएब अफीफा अफशा चौधरी सहित प्रथम एवं विशेष स्थान पर  सफल रहे , छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक समिति के द्वारा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया विद्यालय की प्रबंधक शबाना अकरम ने अपने संबोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अकरम सर, प्रिंस कुमार, मोहम्मद फैजान, राजेश कुमार ,मोहम्मद आकिफ, सना अंसारी, संगीता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें