Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का सभासदों ने जताया विरोध, कहा कि उनके द्वारा नहीं दिया गया किसी भी प्रत्याशी को समर्थन

admin

Thu, Apr 18, 2024

मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर का नगर पंचायत कांठ के सभासदों ने विरोध जताते हुए नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उक्त अखबार मे गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर खबर प्रकाशित की गई है। जबकि उनके द्वारा अभी तक किसी भी प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कांठ  के सभासदों ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुरादाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक अखबार में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इरफान सैफी को समर्थन दिए जाने के बाबत खबर प्रकाशित की गई थी। क्षेत्र के सभासदों ने बताया कि अखबार में छपी खबर का समस्त सभासदों ने विरोध जताते हुए नाराजगी जाहिर की है।  सभासदों ने कहा कि उनके द्वारा अभी तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया गया है। विरोध जताने वालों में मोहम्मद इलियास, रिहाना परवीन, नसीम अहमद ,दिलशाद, मोहम्मद उस्मान, वसीम अहमद, रईस अहमद, रुखसाना, जमीला आदि सभासद शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें