Sat 11 Apr 2026

ब्रेकिंग

बनबसा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भूमिया मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, छठे दिन कृष्ण जन्म उत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन

कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

बनबसा पुलिस की तत्परता से मिला खोया बैग, युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

सुचना

: कोलकाता से पिथौरागढ़ जा रहे बीएसएफ जवान का नाले में शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी

टनकपुर। कोलकाता से छुट्टी लेकर अपने घर पिथौरागढ़ जा रहे BSF (सीमा सुरक्षा बल) के जवान का शव यहां ककरालीगेट के समीप नाले में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। मृत जवान की शिनाख्त अजीत सिंह (59) पुत्र लाल सिंह, रूइना भड़कटिया पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। BSF जवान अजीत सिंह एक टैक्सी से 12 जून तड़के पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ।

बताते जा रहा है कि किसी बात को लेकर जवान की टैक्सी चालक से बहस हो गई और चालक ने उसे ककरालीगेट के पास टैक्सी से सामान समेत उतार कर पिथौरागढ़ को रवाना हो गया। पुलिस आशंका जता रही है कि जवान लघु शंका करने के लिए नाले में उतरा होगा, जहां गिरने से सिर में लगी चोट से अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई होगी। टनकपुर थाना प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे पुलिस को ककरालीगेट नाले में एक शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टर उमर ने बताया कि जवान की मौत कुछ घंटे पहले ही हो चुकी थी। मृतक जवान के फोन पर जब उसकी बेटी की कॉल आई, तो पुलिस ने घटना की जानकारी दी। मृतक की बेटी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कोलकाता में BSF में तैनात थे, जो छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। वह अगले वर्ष रिटायर होने वाले थे। उन्होंने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें