Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सामाजिक न्याय व शिक्षकों के हितों पर उठाई आवाज

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

डाउनलोड करने की अपील

सुचना

: आयुष्मान कार्ड/ किसी को मिल रहा है बेहतर इलाज और किसी की हो रही है जिंदगी खराब•••

admin

Tue, May 2, 2023

नगीना/ गंभीर बीमारी से ग्रस्त गरीबों को मुफ्त में निशुल्क इलाज मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना लागू की गई। जनपद में हजारों ऐसे लोग हैं जिन्होंने आयुष्मान योजना का लाभ लेकर गंभीर बीमारियों को मात दी, लेकिन कई माह से पोर्टल पर तकनीकी समस्या होने से 45 हजार लोग कार्ड बनवाने के लिए भटकने को मजबूर हैं।
गरीब श्रेणी में आने वाले लोगों के लिए सरकार ने साल भर में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज कराने की सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी। इसके लिए आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। गरीबों को सुविधा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान मित्र रखे गए। इसके अलावा कार्ड में हेराफेरी रोकने के लिए टीम को निगरानी के लिए लगाया गया। ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू की पंचायत सहायक समरीन जहां ने बताया कि जिन लाभार्थियों का सूची में नाम है उनके आयुष्मान कार्ड बन गए फिलहाल अभी भी ऐसे कई गरीब लोग हैं जिनका सूची में नाम नहीं है उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Tags :

जरूरी खबरें