: मंझेडे मे पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को नहीं किया गया दुरुस्त मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को हो रही भारी परेशानी अब तक कई लोग हुए चोटिल
admin
Tue, Mar 21, 2023
नगीना/ मंझेडा शकरू ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत घरों तक पहुंचाने के लिए खोदी गई सड़कें दुरुस्त नहीं की गई हैं। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव मे पेयजल लाइन के लिए खुदाई किए तीन-चार महीने बीत गए। लेकिन अब तक न पानी की पाइपलाइन बिछी और न ही खोदी गई सडको की मरम्मत की गई। जिस वजह से लोगों में गुस्सा पनप रहा है।
2 दिन पूर्व से हो रही बारिश के बाद गांव की गलियां कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया। जल जीवन मिशन के तहत सड़कें खराब होने की शिकायत कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक दर्ज करवाई है। लेकिन मिशन का काम जारी होने का हवाला देकर शिकायतों को न सुना जा रहा है और न ही कोई कार्रवाई हो रही है।
विभाग का दावा है कि प्रदेश में जल जीवन मिशन का काम तेजी से चल रहा है। हर घर को पानी पहुंचाने के लिए गांव की हर गली में पाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया। निर्माण एजेंसियों ने पाइप बिछा दिए हैं। वहां सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया। जबकि कुछ गलियों में पाइप ही नहीं बिछाए और सड़कें खुदी पड़ी है। ऐसी स्थिति में गांवों की गलियां खस्ताहाल में पड़ी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय निवासी मोहम्मद नासिर, मोहम्मद अर्सलान, दिलशाद अहमद, जाहिद हुसैन, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नसीम, शिफा, शारिका, जहांगीर आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया है। लेकिन पाइपलइन बिछाने के बावजूद सड़कों को अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। जिसके चलते जरा सी बारिश में यहां सड़कों पर कीचड़ बनी हुई है। सड़कों पर लबालब कीचड़ होने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
इन सड़कों पर गुजरने वाले कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द संपर्क मार्ग दुरुस्त करने की मांग की है। जब इस संबंध में जल निगम के अधिकारी दुबे जी से बात की गई तो उन्होंने बताया की अभी कार्य प्रगति पर है उम्मीद है 2 महीने के अंदर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

Tags :