Thu 08 Oct 2026

ब्रेकिंग

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

109 लोगों ने उठाया लाभ

सुचना

: सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

लखनऊ/ 75वें गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के बाद स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया।

2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं अगले 25 वर्ष में हमारा देश एक विकसित भारत होगा। हमें अपने देश के अतीत पर गौरव और वर्तमान को सुंदर व सुखद बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है।

इसके अलावा इस गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद और संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं। 

Tags :

जरूरी खबरें