Thu 08 Oct 2026

ब्रेकिंग

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

109 लोगों ने उठाया लाभ

सुचना

बेटे के साथ घर आई विवाहिता का विरोध करना पिता को पड़ा भारी : बहू- बेटे ने मारपीटकर किया घायल

Abid Hussain

Fri, Apr 18, 2025

■■बेटे के साथ घर आई विवाहिता का विरोध करना पिता को पड़ा भारी

■■--बहू- बेटे ने मारपीटकर किया घायल

हसनपुर, (अमरोहा) : नाबालिग बेटे के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर आयी विवाहिता का विरोध करना युवक के पिता को भारी पड़ गया। महिला व पुत्र ने जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी मुकेश का पुत्र शिवा क्षेत्र के ही गांव निवासी एक विवाहिता को प्रेम प्रसंग के चलते 10 दिन पूर्व भागकर अपने साथ घर ले आया था। मुकेश को बेटे की इस हरकत के बारे में पता चला तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। मुकेश का कहना था कि उसके बेटे शिवा की उम्र कम है वह नाबालिग है। मुकेश ने विवाहिता से साफ कह दिया कि वह अपने पति के पास चली जाये। यहां उसका कोई काम नहीं है। यह सुनकर शिवा व प्रेम प्रसंग के चलते फरार होकर आई महिला आग बबूला हो गई। दोनों ने पिता मुकेश को पड़ककर लात घूंसे बरसाते हुए जमीन पर गिरा दिया। लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। सिर में सरिया लगने से मुकेश घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने जैसे तैसे कर मुकेश को उनके चंगुल से बचाया। घायल हालत में पीड़ित कोतवाली पहुंचा और आरोपी बेटे वह उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है।

Tags :

कलयुग

जरूरी खबरें