Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: पटाखा फैक्ट्री में धमाके में घायल फातिमा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, धमाके मे मरने वालों की संख्या हुई सात

बरेली, : सिरौली  थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में गंभीर रूप से घायल फातिमा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। फातिमा रहमान शाह की बेटी थी। फातिमा की मौत के बाद अब धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। बता दें कि बीते  बुधवार शाम को सिरौली के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके हुए थे। जिसमें मौके पर दो बच्चों समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। उनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात महिला की सितारा के रूप में शिनाख्त की। इसके बाद एक और महिला निखत की भी मृत्यु हो गई। अब तक हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। ऐसे में बरेली जिला अस्पताल से रेफर की गई फातिमा की रविवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Tags :

जरूरी खबरें