Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

राहुल गांधी ने बताया दलित बेटी के साथ हुई घटना शर्मनाक : मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस तैनात

Abid Hussain

Thu, Apr 17, 2025

डीआईजी मुनिराज जी समेत अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने बताया दलित बेटी के साथ हुई दरिंदगी और क्रूरता बेहद शर्मनाक झकझोरने वाली घटना

सैफनी: मंदबुद्धि, गूंगी दलित किशोरी के साथ दरिंदगी से किए गए दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित के घर के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में डीआईजी मुनिराज सिंह, एसपी विद्या सागर मिश्र, एडिशनल एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ हर्षिता सिंह,कोतवाल पंकज पंत,थाना प्रभारी सैफनी महेंद्र पाल सिंह ने मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार से मिलकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और सरकारी मदद दिलाने को भी कहा। सुबह एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने भी मौका मुआयना किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में 11 वर्षीय दलित बेटी के साथ हुई दरिंदगी और क्रूरता बेहद शर्मनाक और झकझोरने वाली है।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी दान सिंह को पकड़ लिया है। आरोपी दान सिंह के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि वह दो लड़कों से छोटा है और दिल्ली में रहकर हलवाई का काम करता है। मंगलवार को ही गांव आया था लेकिन वह घर पर नहीं पहुंचा था। बुधवार की सुबह वह शराब के नशे में घर आया था और काफी बेचैन था। कुछ भी बताने से बच रहा था ज्यादा पूछा तो जंगल की तरफ को भाग रहा था। हमारा उससे कोई वास्ता नहीं है। जैसा किया है वैसा भरेगा,वह संत हैं उन्हें भगवान पर भरोसा है। गांव के लोगों ने बातचीत में बताया कि घटना के बाद से गांव के लोग काफी डरे हुए हैं।शाम होते ही अपने बच्चों को घर में ही रख रहे हैं। बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे हैं। छोटी लड़कियां भी अपने करीबियों के साथ बाहर जाने से मना कर रही हैं। गुरुवार को पूरे दिन अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे और हूटरों की आवाज गूंजती रही।

घटना स्थल से 100 मीटर दूर है आरोपी का घर

घटना स्थल से पीड़ित किशोरी के घर की दूरी करीब 500 मीटर है। जबकि आरोपी के घर की दूरी 100 मीटर के आसपास है। पुलिस की थ्योरी के हिसाब से आरोपी मंदबुद्धि किशोरी को बहला फुसलाकर किसी तरह अपने घर के पास के एक खेत में ले गया जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

---------

गेहूं निकालने की मशीनों की आवाज में दब गई किशोरी की चीखें

ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाली रात घटनास्थल के दोनों तरफ गेहूं निकालने की मशीनें चल रहीं थीं जिसकी आवाज काफी तेज होती है। जिस खेत में रेप हुआ वह बरसिंग का खेत है देखने पर पता लगता है कि किशोरी के साथ जबरदस्ती की गई है। किशोरी ने बचने की जद्दोजहद की है लेकिन दोनों तरफ चल रही गुहाई मशीनों की आवाज के कारण किशोरी के चीखने की आवाज भी दब गई।

Tags :

जरूरी खबरें