Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सुचना

: टनकपुर में खनन कारोबारियों ने खनन क्वांटिटी बढ़ाए जाने की मुख्यमंत्री से मांग की ,भेजा ज्ञापन

admin

Sat, May 6, 2023

टनकपुर/ मां शारदा खनन यूनियन टनकपुर ने शारदा नदी में निकासी लक्ष्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निकासी लक्ष्य बढ़ाएं जाने की मांग की है। इस बाबत क्षेत्र के समस्त खनन कारोबारियों ने ज्ञापन में बताया कि निकासी लक्ष्य अगर नहीं बढ़ाया गया तो समस्त खनन कारोबारियों एवं  मजदूरों के सामने रोजगार को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा समस्त खनन कारोबारियों ने माह जून तक क्वांटिटी ढाए जाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है।

मां शारदा खनन यूनियन के अध्यक्ष अमन सिंह ठाकुर ने बताया कि टनकपुर में वन विकास निगम को जो क्वांटिटी मिली है वह बहुत ही जल्द समाप्त होने वाली है जिससे शारदा खनन कार्य बंद हो जाएगा उन्होंने बताया कि शारदा खनन गेट 2023 में काफी लेट खुला है उन्होंने क्वांटिटी समाप्त होने से पहले निकासी लक्ष्य बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन में राहुल सिंह, मुनीर ,फरीद हुसैन धर्मेंद्र सिंह, पूरनलाल, शाहिद अली ,नजीर हुसैन, राजकुमार, सुनील, साजिद सहित तमाम खनन कारोबारियों के हस्ताक्षर हैं

Tags :

जरूरी खबरें