Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: उत्तराखंड उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर टनकपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

टनकपुर : उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर टनकपुर में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

बता दें, शनिवार को उत्तराखंड के मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के नतीजे सामने आए। इसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। टनकपुर में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न बनाया।

पूर्व विधायक खर्कवाल ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। साथ ही जिस तरह से प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर में जो मनमानी का राज चल रहा है,

उससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि उसी का परिणाम है कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया है। साथ ही बदरीनाथ में राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जनता ने इसका कड़ा जवाब दिया है। कहा कि इसी मेहनत को आगे रखते हुए आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव के जो परिणाम हैं, उनको भी कांग्रेस के पक्ष में लाया जाएगा। इस मौके पर विनोद बड़ेला, करण सिंह, श्याम सक्सेना,सुभाष चंद, गजेंद्र पाल, दीपक बेलवाल, राजेन्द्र कोहली, मोहम्मद फैसल,. सतीश पाण्डेय,आदिल, कमल पंत, अमान खान,खीम रावत,साहिल गिरी, संजय अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें