: वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन इंडिया इंस्टॉलेशन सेरिमनी दिल्ली में उत्तराखंड चंपावत से डॉक्टर मोहम्मद शाहिद को संस्था का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव किया मनोनीत
admin
Wed, Mar 15, 2023
टनकपुर। प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, योग,यूनानी, सिद्ध व होम्योपैथ (आयुष,Ayush)पर समन्वित रूप से कार्य करने वाली संस्था वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन का इंस्टॉलेशन सेरेमनी कार्यक्रम द्वारिका मोड़ स्थित आयुष नेशनल हेल्थ सेंटर, नई दिल्ली पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के पंचकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर अनंत राम शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर एसएन पांडे , उज्जैन ने की। तथा संचालन डॉक्टर अनिमेष मोहन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष पद्धति के आदि स्रोतों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर धन्वंतरी वंदना से किया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ रंजन विशद ने, कार्यक्रम में नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विधिवत मनोनयन व परिचय कराया. जिसमें
राष्ट्रीय महासचिव प्रो. खगेन बासुमतारी गुवाहाटी आसाम,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नईम अहमद सिद्दीकी, बरेली यूपी,
राष्ट्रीय सचिव डॉ अनिमेष मोहन बरेली यूपी,
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ मोहम्मद शाहिद, टनकपुर (उत्तराखंड),
मुख्य समन्वयक विनोद कुमार बैरागी,
सलाहकार समिति के डॉक्टर एस.एन. पांडे, उज्जैन, डॉक्टर यू एस निगम महाराष्ट्र मुंबई,
महिला विंग की समन्वयक एव डॉ रीना दीक्षित, हरिद्वार
संस्था के पधारे पदाधिकारियों ने सबके समक्ष संस्था के उद्देश्यों को व भविष्य की योजनाओं से परिचय विस्तार से प्रकाश डाला.
सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. पवन शर्मा कोलकाता, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ राजीव सक्सेना,बरेली माल्यार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री उदितेंदु वर्मा,फरीदाबाद आयुर्वेद डॉ भाग्यश्री गवांडे, छिंदवाड़ा,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर जे पी पांडे, महासचिव मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ विनोद जलानी सहित,छात्र विंग की समन्वयक डॉ एहसास गुप्ता, डॉ फिज़ा हैदर ,डॉक्टर अनस, व्यवस्थापक श्री ऋषि कुमार शर्मा, आचार्य देवेंद्र देव,डॉ प्रणव शर्मा डॉ सुनीता जायसवाल,शिमला,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ अनंत राम शर्मा ने संस्था से युवा पीढ़ी को जोड़ने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इस समय आयुष का स्वर्ण काल चल रहा है। सरकार भी इस पर भरपूर ध्यान दे रही है वह इसके विकास के लिए, उन्नयन के लिए न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी कार्य कर रही है।

- ऐसे समय ऐसी संस्थाओं की उपयोगिता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को लाइफटाइम सदस्यता का प्रमाण पत्र, व मनोनयन पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा वितरित किया गया। इधर उत्तराखंड के जनपद चंपावत से डॉक्टर डॉक्टर मोहम्मद शाहिद को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोनीत किए जाने पर वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश चंद्र गहतोड़ी, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, हर्षवर्धन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन ,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, मोहम्मद उस्मान, कैलाश कलखुड़िया, अनिल अग्रवाल, सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
Tags :