Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

सुचना

: टनकपुर की सुषमा ने की यूजीसी नेट की परीक्षा पास 85% अंक लाकर किया जनपद का नाम रोशन क्षेत्र में खुशी की लहर

admin

Sat, Apr 15, 2023
टनकपुर/ टनकपुर की  सुषमा कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट दिसम्बर 2022 की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर शहर का नाम रोशन किया है। सुषमा एक शिक्षिका होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी आर्टिस्ट भी हैं। सुषमा को उनकी कला के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। यूजीसी नेट की परीक्षा में पहले पेपर में 93.22% और दूसरे पेपर में 76.92% अंक प्राप्त किए हैं।। सुषमा की इस उपलब्धि पर परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। सुषमा के पति राजेंद्र कुमार  श्रद्धा स्वीट्स के नाम से टनकपुर में प्रचलित रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं। सुषमा इन दिनो बनबसा कैंट १ में भी बच्चों को बतौर अध्यापिका शिक्षा दे रही हैं। कला के क्षेत्र में सुषमा को उनकी पेंटिंग के लिए राजधानी नयी दिल्ली की संस्था द्वारा इंडीयन गोल्डन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सुषमा लेखन क्षेत्र में भी काफ़ी सक्रिय हैं। उनकी समाज को प्रेरणा देती हुई कविताएँ कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं। लेखन हो या उनकी पेंटिंग वह समाज को अपने कार्यों से एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर रही हैं। एक शिक्षिका होते हुए नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करना खुद में एक मुक़ाम हासिल करना हैं। वही शिक्षिका सुषमा ने बताया कि वह अपने जीवन में शिक्षा को हमेशा अपना कर्तव्य निष्ठा सत्य और संघर्ष मानती हैं अपने गुरुजनों के साथ ही अपने परिजनों द्वारा दिए गए ज्ञान को वह अपने जीवन में हमेशा चरितार्थ करती हैं वहीं सुषमा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने सभी गुरुजनों तथा शुभचिंतकों को कोटि-कोटि बधाई दी है और साथ ही उन्होंने यह आशा व्यक्त किया है कि मैं अपने जीवन में हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम हासिल करना चाहती हूं

Tags :

जरूरी खबरें