Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

नगर क्षेत्र के बाद मनिहारगोठ में स्मार्ट मीटर का कार्य हुआ शुरू : पहले दिन लगाए गए 20 मीटर

Abid Hussain

Tue, Jul 1, 2025

टनकपुर/ नगर क्षेत्र  के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र मनिहारगोठ में भी स्मार्ट मीटर का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन लगभग 20 मीटर लगाए गए हैं। उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि पहले चरण में विद्युत विभाग के कार्यालय, कर्मचारी तथा सरकारी दफ्तर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। टनकपुर क्षेत्र कंप्लीट होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र मनिहारगोठ में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से पहले इस प्रक्रिया के अंतर्गत अधिकारियों कर्मचारियों के परिसरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं साथ ही बिजली विभाग के फीडरो में भी स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं स्मार्ट मीटर की तकनीकी बारिकियो को समझें। जिससे आगे चलकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सके। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के दौरान  मीटर रीडर विकास अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें