Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; 15 महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान

शिवभक्त होंगे शामिल

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

सुचना

टनकपुर, बनबसा में भारत को जानो प्रतियोगिता का किया गया आयोजन : 15 विद्यालयों के 737 बच्चों ने किया बढ़ चढकर प्रतिभाग

Abid Hussain

Fri, Aug 1, 2025

टनकपुर/ भारत विकास परिषद् द्वारा समाज में संस्कार सेवा भाव समर्पण सहयोग आदि जागृत करने के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण में  टनकपुर बनबसा क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 15 विद्यालयों के 737 छात्र-छात्राए शामिल हुए।

शाखा अध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा आयोजित होने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, वरिष्ठ व्यवसायी दीपक शारदा, विनय अग्रवाल ,राजीव अग्रवाल, दीपक जैन, कैलाश गहतोड़ी, नवल किशोर तिवारी, सरिता गर्ग, सीमा अग्रवाल, छवी गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।

कार्यक्रम के संयोजक अंकुर टंडन ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा चरण प्रश्न मंच के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें हर स्कूल के प्रथम और द्वितीय स्थान पर आए विद्यार्थी उक्त प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। यह प्रतियोगिता जिले और प्रांतीय स्तर पर भी आयोजित की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें