Sun 16 Aug 2026

ब्रेकिंग

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

विद्यार्थियों को दी विधिक जानकारी

और कर्मवीरों का सम्मान

80वां स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सुचना

दयानन्द इंटर कॉलेज में देशभक्ति के उमंग के साथ मनाया गया , : 80वां स्वतंत्रता दिवस

Abid Hussain

Sat, Aug 15, 2026

टनकपुर (चम्पावत)। दयानन्द इंटर कॉलेज में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर से लेकर नगर की सड़कों तक देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा हाथों में लिए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के देशभक्ति नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित भावुक नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रवीना एवं  योगिता ने किया।

समारोह में अध्यक्ष  शेर सिंह प्रजापति, मुख्य अतिथि  गंगा गिरी गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि  श्यामदेव आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक  मनुश्रवा आर्य ने कहा कि आजादी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। महान देशभक्तों ने जिस आजाद भारत का सपना देखा और हमें सौंपा, उसे आगे ले जाना युवा पीढ़ी का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा समाज में सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

अतिथियों ने भी अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की गाथाएं सुनाकर विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज़्बा और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक श्री मनुश्रवा आर्य ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें